(OYO) ओयो में क्या काम होता है?

5/5 - (3 votes)

हमारा अपने दोस्तों के साथ या अपने लाइफ पार्टनर के साथ कहीं घूमने का प्लान बनता है, तो सबसे पहले हमारे दिमाग में यही आता है कि होटल कौन सा लेना चाहिए, रूम कहां बुक करें, सबसे सस्ता रूम किस होटल में मिलेगा, कौन सा होटल हमारे लिए सेफ है, इत्यादि।

जब हम यह सब गूगल पर सर्च करते हैं तो रिजल्ट में हमें सबसे ऊपर और सबसे सस्ता रेंट पर रूम देने वाला होटल की लिस्ट में नाम ओयो का मिलता है, पर ओयो रूम्स का नाम सुनकर काफी लोगों के मन में गलत ख्याल आते हैं, जैसे कि ओयो होटल में क्या होता है, क्या आयो में रूम बुक करना सेफ है।

Oyo mein kya kaam hota hai

दोस्तों अगर आपके मन में भी इस तरह के सवाल चल रहे हैं तो आज का यह लेख आपके लिए काफी ज्यादा उपयोगी रहेगा, यहां पर हमने आपको इन सवालों के बिल्कुल सही जवाब दिए हैं जिससे आपको काफी ज्यादा संतुष्टि मिलेगी।

ओयो में क्या काम होता है?

ओयो को लेकर लोगों के बीच एक गलत विचारधारा उत्पन्न हो चुकी है और जिसका सबसे बड़ा कारण हमारी युवा पीढ़ी है क्योंकि ओयो होटल आपको काफी कम कीमत पर रहने और खाने की सुविधा प्रदान करता है, 

google news

और जिसके कारण आज हमारे युवा भाई जो कि अभी स्टूडेंट लाइफ में है वह अक्सर अपने पार्टनर के साथ ओयो होटल के अंदर जाने लगे हैं। जिसका सीधा प्रभाव ओयो के ऊपर पड़ा है, लोगों का मानना है कि ओयो होटल सिर्फ अविवाहित जोड़ों के लिए ही बनाया गया है।

इसलिए आज एक विवाहित जोड़ा या एक घरेलू परिवार oyo (ओयो) में रूम बुक करने की जगह किसी अन्य होटल में रूम बुक करना पसंद करते हैं, 

अब अगर आप भी ऐसा कर रहे हैं तो यहां हम आपकी जानकारी के लिए बता दें, ओयो किसी होटल का नाम नहीं है, बल्कि ओयो हमें अपने आसपास के होटल में एक अच्छा और सस्ता रूम बुक करने की सुविधा प्रदान करती है, जिसका इस्तेमाल करके आप अपने किसी भी पसंदीदा होटल में ऑनलाइन रूम बुक कर सकते हैं।

यदि आप अभी भी यह सोच रहे हैं आयो में क्या काम होता है तो आपकी जानकारी के लिए बता दें, oyo एक होटल रूम बुकिंग की सर्विस प्रदान करने वाली कंपनी है जो कि आपको आपके नजदीकी होटल (near by hotel) में रूम बुकिंग की सुविधा प्रदान करती है।

रेडियो का आविष्कार किसने और कब किया है?

ओयो के क्या फायदे हैं? (OYO Benefits)

  • घर बैठे ऑनलाइन आप भारत के किसी भी कोने में अपने मनपसंद के होटल में रूम बुक कर सकते हैं।
  • ओयो रूम बुकिंग सर्विस आज आपको भारत के हर शहर में देखने को मिलेगी।
  • दूसरे होटलों के मुकाबले ओयो आपको सबसे सस्ता होटल में रूम किराए पर उपलब्ध कराता है।
  • ओयो कंपनी की सर्विस दूसरी कंपनियों के मुकाबले काफी अच्छी है।
  • कम समय में ज्यादा ग्रोथ हासिल करने वाली भारतीय कंपनियों में ओयो का नाम शामिल है।
  • ओयो के क्या नुकसान है?
  • ओयो होटल अक्सर अखबार और टीवी चैनल की सुर्खियों में रहता है ओयो में अधिकांश रूप से इनलीगल एक्टिविटी होती हुई बताई जाती है।
  • ओयो होटल में अक्सर रूम के अंदर कैमरे लगे हुए मिले हैं।
  • जो होटल ओयो कंपनी से टाईअप कर के oyo room booking की सर्विस देते हैं, उनकी अक्सर यह शिकायत रहती है कि उन्हें ओयो की तरफ से समय पर पैसा नहीं मिलता है।
  • ओयो होटल के अंदर अधिकांश रूप से युवक और युवतियों रूम बुक करते हैं।

भारत का सबसे बड़ा बैंक कौन सा है?

People also ask: आपके पूछे गए सवाल

Q : ओयो होटल का पहले क्या नाम था?

Ans: शुरुआत में ओयो होटल का नाम “ऑरवेल स्टे प्राइवेट लिमिटेड” रखा गया था, जिसे बाद में बदलकर oyo रखा गया था।

Q : अविवाहित जोड़ों के लिए ओयो रूम्स मिल जाएगा?

Ans: अगर आप पूरी तरह से “बालिक” हैं तो आप ऑनलाइन ओयो रूम्स बुक कर सकते हैं।

Q : OYO rooms price क्या है?

Ans: ओयो रूम्स की प्राइस ₹320 से शुरू होती है।

Q : OYO मैं एक घंटा रूम बुकिंग का किराया क्या है?

Ans: बहुत सी जगहों पर ओयो रूम्स घंटों के हिसाब से बुक किया जा सकता है जिन की कीमतें ₹110 प्रति घंटे के हिसाब से होती हैं।

होम पेज पर जाएंयहां क्लिक करें

आगे और पढ़े: 

Leave a Comment