सबसे पहले यहां हम आपको बता दें, क्षेत्रफल के आधार पर विश्व में भारत का सातवां स्थान है, और भारत के अंदर कुल 28 राज्य एवं 8 केंद्र शासित प्रदेश है, और आज के इस लेख में हम पढ़ेंगे क्षेत्रफल के आधार पर दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा राज्य कौन सा है (Kshetrafal ki drishti se bharat ka sabse bada rajya)
साथ ही इस लेख में आपको बताया गया है भारत का कुल क्षेत्रफल कितना है।
क्षेत्रफल के अनुसार भारत का सबसे बड़ा राज्य
क्षेत्रफल की दृष्टि से वर्तमान समय में भारत का सबसे बड़ा राज्य “राजस्थान” है जिसका कुल क्षेत्रफल 3,42,239 वर्ग किलोमीटर का है, और राजस्थान में कुल 33 जिले शामिल है तथा राजस्थान की राजधानी “जयपुर” है जिसे “गुलाबी नगर” और “पिंक सिटी” के नाम से भी जाना जाता है।
राजस्थान की सामान्य जानकारी
राज्य का नाम | राजस्थान |
जिलों की संख्या | 33 |
राजधानी | जयपुर |
कुल क्षेत्रफल | 3,42,239 वर्ग किलोमीटर |
कुल जनसंख्या | 8,01,29,740 |
वर्तमान समय की बात की जाए तो भारत का कुल क्षेत्रफल “32,87,263” वर्ग किलोमीटर का है जिसमें से 10.41% भाग में राजस्थान है, और राजस्थान क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा राज्य है जिसके अंदर कुल 33 जिले शामिल हैं।
साथ ही यहां आपकी जानकारी के लिए बता दें, राजस्थान का क्षेत्रफल श्रीलंका, इजराइल और इंग्लैंड जैसे देशों से काफी बड़ा है, तथा भारत का सबसे बड़ा रेगिस्तान राजस्थान राज्य के अंदर ही स्थित है, राजस्थान के 120,000 वर्ग मील के भाग में रेगिस्तान है।
तथा राजस्थान के रेगिस्तान से होकर “लूनी” नामक नदी बहती है, अतः राजस्थान की राजधानी जयपुर शहर पूरे विश्व में प्रसिद्ध है और इसे गुलाबी नगर के नाम से जाना जाता है, जयपुर में काफी ऐसे ऐतिहासिक पर्यटन स्थल है जहां हर वर्ष लाखों पर्यटक घूमने के लिए आते हैं।
भारत के राष्ट्रीय प्रतीकों की सूची और उनके वैज्ञानिक नाम
क्षेत्रफल के आधार पर भारत के सबसे बड़े राज्यों के नाम की सूची
स्थान | राज्यों के नाम | कुल क्षेत्रफल |
---|---|---|
1 | राजस्थान | 3,42,239 वर्ग किलोमीटर |
2 | मध्य प्रदेश | 3,08,252 वर्ग किलोमीटर |
3 | महाराष्ट्र | 3,07,713 वर्ग किलोमीटर |
4 | उत्तर प्रदेश | 2,40,928 वर्ग किलोमीटर |
5 | गुजरात | 1,96,024 वर्ग किलोमीटर |
6 | कर्णाटक | 1,91,796 वर्ग किलोमीटर |
7 | आन्ध्र प्रदेश | 1,62,970 वर्ग किलोमीटर |
8 | ओड़िशा | 1,55,707 वर्ग किलोमीटर |
9 | छत्तीसगढ़ | 1,35,194 वर्ग किलोमीटर |
10 | तमिल नाडु | 1,30,058 वर्ग किलोमीटर |
अमेज़न जंगल से जुड़े रोचक तथ्य
People also ask: आपके पूछे गए सवाल
Q : जनसंख्या की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा राज्य कौन सा है?
Ans: जनसंख्या के आधार पर “उत्तर प्रदेश” भारत का सबसे बड़ा राज्य है, जिसकी कुल जनसंख्या “199,812,341” है।
Q : क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे छोटा और सबसे बड़ा राज्य कौन सा है?
Ans: क्षेत्रफल के अनुसार “गोवा” भारत का सबसे छोटा राज्य है, जिसका कुल क्षेत्रफल 3,702 वर्ग किलोमीटर का है।
Q : क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत के 4 बड़े राज्य कौन कौन से हैं?
Ans: क्षेत्रफल के आधार पर भारत के 4 सबसे बड़े राज्य “राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश है।
Q : क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का दूसरा सबसे बड़ा राज्य कौन सा है?
Ans: क्षेत्रफल के आधार पर मध्य प्रदेश भारत का दूसरा सबसे बड़ा राज्य है जिसका कुल क्षेत्रफल “3,08,252” वर्ग किलोमीटर है।
होम पेज पर जाएं | यहां क्लिक करें |
इन्हें भी पढ़ें:
- भारत के 10 सबसे छोटे जिलों के नाम की सूची
- दुनिया का सबसे महंगा मोबाइल फ़ोन कौन सा है?
- भारत का सबसे बड़ा जलप्रपात कौन सा है
- भारत का सबसे बड़ा जिला कौन सा है?
- 10 से लेकर 1 करोड़ में कितने जीरो होते हैं?